फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   world heart day

दिल का रखें ख्याल, सरकारी अस्पतालों में नहीं है इलाज

Mon, 28 Sep 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
world heart day
दिल का रखें ख्याल, सरकारी अस्पतालों में नहीं है इलाज
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में दिल के मरीजों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि यहां जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज दोनों हैं, लेकिन हृदय रोगियों को इलाज के लिए निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ता है या फिर देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़ और बराड़ा जाते हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट का पद दस वर्ष से अधिक समय से खाली है। वर्तमान में फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा ही दिल के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उधर, शेखुल हिंद महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी पीजीआई बन चुका है, मगर वहां कॉर्डियोलॉजिस्ट और कैथ लैब भी नहीं है। ।
------
- सर्दियों में बढ़ जाते हैं दिल के मरीज
जिला अस्पताल में सर्दियों के दिनों में फिजीशियन की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों में ज्यादातर दिल के मरीज होते हैं। फिजीशियन डॉ. कुनाल जैन ने सर्दियों में दिल के मरीजों की संख्या 50 से 60 फीसदी बताई है। बता दें कि जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में कोरोना से पहले सामान्य दिनों में 250 से 300 और बीमारियों के दिनों में 800 तक मरीज पहुंचते थे। मौजूदा समय में 150 से 200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। हालांकि इनमें हृदय रोगी कम हैं।
विज्ञापन

------
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कॉर्डियोलॉजिस्ट का पद खाली है, साथ ही कैथ लैब भी नहीं है। ऐसे में दिल के मरीजों को प्राथमिक उपचार तो फिजीशियन द्वारा दे दिया जाता है, मगर गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। - डॉ. संजीव कुमार, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
- एसबीडी जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट नहीं हैं। फिजीशियन ही हृदय रोगियों को अपने स्तर से इलाज देते हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 50 फीसदी से अधिक पद खाली हैं, जिनकी वजह से समस्या रहती है।
- डॉ. एसएस लाल, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed