{"_id":"5fcd1a068ebc3ecfcd01ec1c","slug":"workshop-on-self-reliant-india-and-new-education-policy-saharanpur-news-mrt514312374","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत एवं नई शिक्षा नीति पर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर भारत एवं नई शिक्षा नीति पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन
सहारनपुर।
आत्मनिर्भर भारत और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की तरफ से ऑनलाइन शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया।
न्यास के राज्य संयोजक समीर कौशिक, अध्यक्ष कैलाश, पर्यावरणविद संजय स्वामी, उत्तर-पूर्व राज्य के संयोजक सुरेश गुप्ता, शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रणजीत सिंह, गौतम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भगवती प्रसाद शर्मा, सहारनपुर के संयोजक डॉ डैनी सक्सेना और अन्य 100 लोगोंने सहभागिता की।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में संजय स्वामी द्वारा कार्यशाला का उद्देश्य बताया, जबकि प्रो सुरेश चंद्र गुप्ता ने न्यास के 2003 से अब तक कार्यों की जानकारी दी। शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रणजीत सिंह ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण अंश प्रस्तुत किए। गौतम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भगवती प्रसाद शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत और स्वावलंबन विषय पर विचार रखे। सहारनपुर स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर डॉ. डैनी सक्सेना ने बताया कि नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से पहले ही उसके कुछ अंशों को स्कूल में क्रियान्वित करना आरंभ किया। जैसे संस्कृति और शिक्षा को एक मंच पर विभिन्न कार्यों के द्वारा लाया है। ब्यूरो