फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers will go door to door to strengthen BSP

बसपा को मजबूत करने के लिए घर घर जाएंगे कार्यकर्ता

Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Workers will go door to door to strengthen BSP
पार्टी सुप्रीमो मायावती से मिले निर्देशों के बाद सक्रिय हुई जिला कार्यकारिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 2022 के चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। वह बसपा की पूर्व सरकारों में हुए विकास कार्यों के बारे में भी जनता को बताएंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधान सभा चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पार्टी नेताओं से घर-घर जाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के अनुपालन में जिला कार्यकारिणी बूथ स्तर पर कमेटियां बनाकर कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजेगी। घर-घर जाने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बसपा की पूर्व सरकारों में हुए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर में पांच-पांच बूथ कमेटियां बनाकर दस दिन में सूची सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश कुमार और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा चुनाव सिर पर है। ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता को पूरी लगन के साथ काम करना है। उन्होंने कहा प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को मायावती ही पटरी पर ला सकती हैं। पूर्व कोर्डिनेटर एस आलम और लोधी कुमार ने कहा बसपा हमेशा सर्व जनहिताय सर्व जन सुखाय की नीति पर काम करती रही है और करेगी। बहुजन समाज पार्टी में ही सभी का हित सुरक्षित है। इसमें मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद राशिद, विजय कुमार, अनिल धारिया, नरेश कुमार, बदरुजमा, वसीम आलम, पवन कुमार, अनिल सिंह, विजय कुमार, अजय शर्मा, अर्जुन पंडित, राजीव त्यागी, अक्षय तिवारी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed