मजदूरों का तहसील में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सढ़ौली हरिया के मनरेगा योजना के तहत मजदूरी करने वाले महिला और पुरुष मजदूर बाला, नवीन, कमलेश, रेशमा, बती, रमेश, बोहती, नाथी, मछला, चंद्रवती, समेरती, उषा, मांगेराम, मानसिंह, शिक्षा, देशराज, दिनेश आदि ने मंगलवार को तहसील आकर हंगामा किया। आरोप था मजदूरी कराकर न तो उन्हें उसका भुगतान किया गया और न ही आगे काम दिया जा रहा है। ऐसे में उनके सामने बच्चों के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
बाद में मनरेगा मजदूरों ने एसडीएम रामपुर मनिहारान कृत्तिका ज्योत्सना को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने मजदूरी का पैसा दिलाए जाने की मांग की। मजदूर महिलाओं का यह भी आरोप था कि वह अनपढ़ हैं, इसी का लाभ उठाकर उनकी मजदूरी का पैसा नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम ने मनरेगा मजदूरों को जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।