फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers strike, the suffering masses

कर्मचारियों की हड़ताल, जनता रही बेहाल

Sat, 03 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Workers strike, the suffering masses
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार का दिन सहारनपुर में हड़ताल और नारेबाजी के नाम रहा। बैंकों में ताले लटके रहे, रोडवेज का चक्का जाम हो गया, लेखपाल, आंगनबाड़ी से लेकर रसोई माताएं तक हड़ताल में शामिल हुए। कार्यालयों में कर्मचारियों कम ही नजर आए। 
विज्ञापन


हकीकत नगर धरना स्थल, गांधी पार्क, जिला अस्पताल, डीआईओएस कार्यालय जमकर नारेबाजी की गई।  उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने ऑल इंडिया हड़ताल में समर्थन करते हुए गांधी पार्क में पहुंचे और धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों तथा संविदा कर्मियों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट भी कर्मचारी विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि मजदूरों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

इस मौके पर तिलकराज भाटिया, हरिहर पांडेय, देशपाल सिंह, आरपी कांबोज, अर्जुन तंवर, योगेंद्र कुमसर, मुमताज अली, रमेश चंद शर्मा, राजेंद्र, यशपाल, अशोक कुमार, राजेश कुमार, अब्दुल मलिक, राजेश्वर दयाल शामिल रहे।

इसके अलावा दूसरे गुट के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर के नेतृत्व में भी कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया। उनके साथ रूबी ममता नायर, कुलदीप कुमार शर्मा, धर्मेंद्र धवलहार, देव कुमार, सचिन कुमार, पंचायत राज सफाई संघ के जिलाध्यक्ष कर्म सिंह, शशि कुमार सैनी रहे।

सीआईटीयू के कर्मचारी भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष तिलकराज भाटिया, हरिहर पांडे, गुलशन खान, सत्यवती, अनिल गुप्ता, रजनी राणा, पूनम शर्मा, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

यूपी एजुकेशनल मिनिस्टिरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का डीआईओएस कार्यालय पर चल रहा धरना आठवें दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भी हकीकत नगर धरनास्थल पर धरना दिया।

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिवस एसोसिएशन ने भी हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की। जिसमें अनुराग भटनागर, वरुण कपूर, नितिन, क्रांति, वरुण शर्मा,  विशाल, उमेश, पवन, गौतम, प्रदीप, अतिम शर्मा मौजूद रहे।

 बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल ः देशव्यापी हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने बैंकों को बंद कर जमकर नारेबाजी की। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सदस्य अंबाला रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स पर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन के जिला सचिव सुनील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बड़े पूंजीपतियों के हित में बदलाव करना प्रदर्शन में प्रदीप गुप्ता, ओपी अरोड़ा, डीके दीक्षित, राहुल कपिल, वीके कुमार, केके गुप्ता, वीर कुमार जैन, शांति स्वरूप अरोड़ा, अतुल चोपड़ा, जयवीर सिंह, नावेद अली रहे।

रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार की रात 12 बजे से ही बसों का चक्का जाम कर दिया। रोडवेज कर्मचारी इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने बसें चलवाने का प्रयास किया तो कर्मचारी बसों के आगे लेट गए।


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, रोडवेज कर्मचारी संघ एवं श्रमिक समाज कल्याण संघ द्वारा हड़ताल के विरोध के चलते सवा 9 बजे हड़ताल समाप्त कर दी गई। इस मौके पर कुलदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रवीण गौतम, राकेश गुप्ता, मोहम्मद कामिल, विशंबर तिवारी, प्रमेंद्र कुमार, निशाद खां, अब्दुल मुल्कीन, शाहिद अली, कुलदीप शर्मा, राजवीर सिंह, श्याम सुंदर तिवारी, समर सिंह, पवन जरावरे, ऋषिराज यादव, बाबूराम, ब्रह्मपाल सिंह रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed