फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers should start preparing to win each booth: Bhupendra

चुनाव प्रभारी मंत्री ने जाने गंगोह विधानसभा के समीकरण

Thu, 08 Aug 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Workers should start preparing to win each booth: Bhupendra
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ की बैठक लेते पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिहं - फोटो : SAHARANPUR
एक-एक बूथ जीतने की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: भूपेंद्र
विज्ञापन

सहारनपुर। गंगोह विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और गंगोह विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी भूपेंद्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने सहारनपुर पहुंचकर गंगोह विधानसभा क्षेत्र के समीकरणों की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों से कहा कि एक-एक बूथ पर जीत दर्ज करने की तैयारी में जुट जाएं। 426 में से रिक्त चल रहे 29 बूथों पर एक सप्ताह में कमेटी गठित कर दी जाएं।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पंचायती राज मंत्री ने गंगोह विधानसभा उपचुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक लेकर समीकरणों की जानकारी ली। इसके अलावा भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में पदाधिकारियों से चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार रहे। पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और अगर किसी पात्र को लाभ नहीं मिल रहा है तो उसे योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस बार भी गंगोह विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत का अंतर पहले से ज्यादा होना चाहिए। उन्होंने जातीय समीकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि हर वर्ग का वोट भाजपा को मिलेगा। पार्टी किसी को भी प्रत्याशी बनाए, हमारा कर्तव्य है कि हम उस प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजें। प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और संयोजकों से बूथ संरचना की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवाकर अपना बूथ जिताएं।
विज्ञापन

इस दौरान कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, विधायक देवेंद्र निम, विधायक ब्रिजेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, महामंत्री अजीत राणा, पवन संवई, प्रमोद कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिवराज रोड, जिला मंत्री गौरव राणा, मांगेराम सैनी, मुकेश चौधरी, पवन सिंह राठौर, नक्षत्रपाल, रविंद्र मोहरा, अनिल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक फैसला: भूपेंद्र सिंह
सहारनपुर। पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र सिंह और प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने कहा कि देशहित में मोदी सरकार ही कड़े फैसले ले सकती है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाया जाना ऐतिहासिक फैसला है। पूर्व की सरकार और अन्य राजनीतिक दल इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीतिक करते रहे, लेकिन मोदी सरकार ने देश की एकता के लिए कड़ा फैसला लिया है। इससे पूरे देश की एकजुटता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है।
पूर्व विदेश मंत्री को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर बैठक से पूर्व पंचायती राज मंत्री और प्रदेश मंत्री वाई सिंह सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जाहिर किया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिला प्रभारी मंत्री रविवार को लेंगे फीडबैक
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार की रात सहारनपुर पहुंच जाएंगे। रविवार को सुबह नौ बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दस बजे पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर पौधरोपण करेंगे। फिर 11 बजे सरसावा ब्लाक के ग्राम सौराना में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे गंगोह में गंगोह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अपराह्न दो बजे वाया कैराना-पानीपत-सोनीपत होते हुए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed