फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers of Bhakiyu Tikait group submitted a memorandum to SDM

Saharanpur News: भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Jul 2024 04:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Workers of Bhakiyu Tikait group submitted a memorandum to SDM
रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम सुरेंद्र कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द कराया जाए। किसानों को गुमराह कर गांव-गांव में नकली खाद बेची जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर तारकोल की सड़क बनाई जाए। एसडीएम कार्यालय के पास रखे ठंडे पानी के फ्रिज को जल्द ठीक कराया जाए। तहसील, बैंकों, बिजली विभाग में प्राइवेट लोगों की दलाली बंद कराई जाए। केमिकल युक्त पनीर पर पाबंदी लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र सिंह, मांगेराम, इरफान, भीम सिंह, राजकुमार, शहजाद, घसीटा सिंह, राम भूल, वसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed