{"_id":"5ebd70c08ebc3e907713cfc8","slug":"workers-found-shelter-in-radha-swami-center-after-the-uproar-saharanpur-news-mrt481786294","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद कामगारों को राधा स्वामी सेंटर में मिला आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद कामगारों को राधा स्वामी सेंटर में मिला आश्रय
विज्ञापन
शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर वाहनों की चैकिंग करती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/सरसावा। लॉकडाउन में हरियाणा से आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या में बृहस्पतिवार को काफी कमी आई। दरअसल बुधवार को मजदूरों के हंगामे के बाद यूपी पुलिस ने सख्ती बरती और हरियाणा से आने वाले मजदूरों को सीमा पर ही रोककर वापस भेज दिया। सहारनपुर प्रशासन ने बुधवार तक यूपी सीमा में प्रवेश कर चुके कामगारों को राधा स्वामी सत्संग व्यास में आश्रय दिया।
बुधवार को हरियाणा से अपना बैरियर हटाने के बाद सरसावा पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास नया बैरियर लगाकर हरियाणा से आने वाले मजदूरों की निगाह रखनी आरंभ कर दी। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोलंकी ने बताया शासन के निर्देशानुसार मजदूरों को प्रवेश करने दिया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने हरियाणा की सीमा पर स्थित सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाकर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। चौकी पर मौजूद उप निरीक्षक ने बताया हरियाणा से वाहनों में सवार होकर आने वाले केवल उन्हीं लोगों को यूपी में प्रवेश करने दिया जा रहा है, जिनके पास प्रशासन का पास है। इसके अलावा हरियाणा की ओर से आने वाले जिन लोगों को सहारनपुर में ही रुकना है, उनका मोबाइल नंबर पता सहित समस्त जानकारी एक अलग रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। इसकी सूचना प्रत्येक शाम को नियमित रूप से जिला मुख्यालय भेजी जाती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अंबाला के शहजादपुर क्षेत्र में क्वारंटीन किए गए मजदूर 25 बसों में सवार होकर राधा स्वामी सत्संग आश्रय स्थल में लाए गए। अंबाला से मजदूरों के साथ आई उपनिरीक्षक ने बताया कि अंबाला में हजारों की तादाद में उत्तर प्रदेश के हरदोई, हाथरस, इटावा, एटा, मिर्जापुर, सुल्तानपुर आदि जगहों के मजदूर रुके हैं। इन सभी को राधा स्वामी सत्संग व्यास सेंटर पिलखनी में आश्रय दिया। फिलहाल अब भी मेजर सेंटर में करीब सात हजार की तादाद में मजदूरों की मौजूदगी है।

शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर आने वालो का ब्यौरा चैक करते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

कार सवार को रोक कर उसका पास देखता पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR