फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worker should work with positive thinking: Karmaveer

सकरात्मक सोच के साथ काम करें कार्यकर्ता : कर्मवीर

Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Worker should work with positive thinking: Karmaveer
दिल्ली रोड़ स्थित वेंकट हॉल में भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रबंधन कमिश्नरी की बैठक में भाग लेते पं? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। सकारात्मक सोच के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से जनता को अवगत कराएं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में सहारनपुर मंडल की 16 विधानसभा सीटों की चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर, प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व सांसद संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। सह महामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को बेनकाब करना है। कार्यकर्ता नव मतदाता अभियान और सदस्यता अभियान में तेजी जाएं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। योगी सरकार में पलायन कर गए परिवारों की वापसी हुई है। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराधी थर-थर कांप रहे हैं। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करता है। इसी वजह से बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।
विज्ञापन

इस दौरान आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, विधायक देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, कीरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, बिजेंद्र कश्यप, अमित अग्रवाल, कुशपुरी, अनिल मित्तल, गौरव गर्ग मौजूद रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed