फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work with the goal of winning booth: Pankaj

बूथ जीतने के लक्ष्य के साथ करें काम: पंकज

Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Work with the goal of winning booth: Pankaj
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता पंकज सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीतने के लक्ष्य के साथ आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों जुट जाएं। सी श्रेणी के बूथों को जीतने के लिए मंथन करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बूथ संचालन समिति की कार्यशाला में विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आगामी नगर-निकाय चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं। खासकर सी श्रेणी के बूथों की जीतने का लक्ष्य बनाकर कार्य करें। सी श्रेणी के बूथों पर खास ध्यान रखा जाए और इसको लेकर मंथन भी किया जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। कोई पात्र व्यक्ति योजना वंचित है तो उसको लाभ दिलवाया जाए। इसके साथ ही विधायक पंकज सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। इस दौरान प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्रमोहन, विधायक देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह मौजूद रहे।

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे भाजपा नेता पंकज सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य ?

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे भाजपा नेता पंकज सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य ?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे भाजपा नेता पंकज सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य ?

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे भाजपा नेता पंकज सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed