{"_id":"5e3861248ebc3e4b0b57c3d4","slug":"work-will-be-done-on-shabby-roads-repairs-will-be-done-saharanpur-news-mrt467083519","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कों पर होगा काम, कराई जाएगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कों पर होगा काम, कराई जाएगी मरम्मत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड गड़डो में तब्दील
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पिछले दिनों हुई बारिश में टूट गई सड़कों का ठीक कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग सर्वे करा रहा है। इस सप्ताह सर्वे पूरा होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा।
पिछले सप्ताह जिलेभर में चार दिन हुई बारिश से महानगर और देहात क्षेत्रों की सड़कों में गड्ढे हो गए थे। महानगर में खलासी लाइन मार्ग, चिलकाना रोड, मल्हीपुर रोड, पुराना कलसिया रोड, बाबा लालदास मार्ग, बेहट रोड, देहरादून रोड पर कई जगहों पर गड्ढे हो गए। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में देवबंद, गंगोह, नकुड़, छुटमलपुर, बेहट, सरसावा, चिलकाना, बिहारीगढ़, पुवांरका, सढ़ौली कदीम क्षेत्रों में गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर गड्ढे बन गए। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे शुरू कराया। विभाग का दावा है कि महानगर की कुछ सड़कों को ठीक कराया जा चुका है। बाकी सड़कों को इस सप्ताह सर्वे पूरा करने के बाद अगले सप्ताह से मरम्मत कार्य कराकर ठीक कराया जाएगा।
ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक कुछ सड़कें ठेकेदारों से अनुबंध कर बनाई गई हैं, उनके गड्ढे को ठीक कराने की जिम्मेदारी ठेकेदारों की है। इसलिए ठेकेदारों को भी अनुबंधित सड़कों को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा कार्य: अतुल
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि सड़के ठीक कराए जाने को लेकर सर्वे चल रहा है। इस सप्ताह सर्वे पूरा होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा।

ोटी लाइन रोड़ जो सर्किट हाउस रोड को जोड़ती जो अब गड़डो का रूप ले चुकी है- फोटो : SAHARANPUR