फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work will be completed today, Saharanpur-Shamli railway line will open from tomorrow

Saharanpur News: आज पूरा होगा काम, कल से खुलेगा सहारनपुर-शामली रेलमार्ग

Tue, 28 Mar 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Work will be completed today, Saharanpur-Shamli railway line will open from tomorrow
-पांच मार्च से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने का हो रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। टपरी रेलवे स्टेशन के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने का काम मंगलवार यानी आज पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद बुधवार से सहारनपुर-शामली रेलमार्ग पूरी तरह से सुचारु हो जाएगा। सभी ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। टपरी जंक्शन पर दिल्ली-टपरी रेल लाइन के ऊपर से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर गुजर रहा है। पांच मार्च से रेल लाइन के ऊपर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने का काम चल रहा है। अलग-अलग तारीखों में तीन से चार घंटे का ब्लॉक लेकर पुल पर गार्डर रखे गए। ब्लॉक दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होने से सहारनपुर-शामली रेलमार्ग की ट्रेनें प्रभावित रहती थी।

ब्लॉक अवधि में जो भी ट्रेनें होती थी, उन्हें शामली तक ही चलाया जा रहा था। वहीं से ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की जाती थी। दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को मेरठ से निकाला जा रहा था। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पुल पर गार्डर रखने का काम मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद से ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह होगा। शामली तक चलने वाली सहारनपुर तक आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed