{"_id":"662ae71b66c525323d073217","slug":"work-started-to-install-silt-catcher-to-make-water-clean-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-122496-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जल को निर्मल बनाने को सिल्ट कैचर लगाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जल को निर्मल बनाने को सिल्ट कैचर लगाने का कार्य शुरू
Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के तालाबों के जल को निर्मल बनाए जाने के प्लान के तहत कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत तालाबों में नालों और नालियों के जरिए जाने वाले जल में सिल्ट को रोकने को सिल्ट कैचर लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, जिले की 884 ग्राम पंचायतों में कई गांवों का जल तालाबों में जाता है, जिसके साथ सिल्ट भी तालाबों में गिरती है और गंदगी फैल जाती है। पूर्व में जिला पंचायत राज विभाग ने तालाबों की कई बार सफाई कराई, लेकिन उसके बाद भी सिल्ट की वजह से तालाबों का जल पूरी दूषित होता रहा है। अब तालाबों में जाने वाली सिल्ट को रोकने का प्लान के तहत नालों और नालियों पर सिल्ट कैचर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत सिर्फ जल ही तालाबों में जाएगा, जबकि सिल्ट को रोक लिया जाएगा। जालीदार सिल्ट कैचर हैं, जो नालों और नालियों पर लगेंगे। सिल्ट कैचर के पास ही गड्ढा खोदे जा रहे हैं, जिसमें सिल्ट एकत्र होगी। इन गड्ढों से रोजाना सफाई कर्मचारी सिल्ट को निकालकर उसका निस्तारण करेंगे।
प्रशासन के आंकड़ों दर्ज तालाब
तहसील-- -- -- कुल तालाब
सदर-- -- -- -- 1835
नकुड़-- -- -- -1190
देवबंद-- -- -- -1241
बेहट-- -- -- -- 545
रामपुर मनिहारान-- -1231
योग-- -- -- -- -- -- 6042
तालाबों के जल को निर्मल बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। कुछ गांवों में सिल्ट कैचर लगाए जा रहे हैं। जल्द जनपद के सभी तालाबों जाने वाले नालों और नालियों सिल्ट कैचर लगेंगे।
विज्ञापन
-आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
दरअसल, जिले की 884 ग्राम पंचायतों में कई गांवों का जल तालाबों में जाता है, जिसके साथ सिल्ट भी तालाबों में गिरती है और गंदगी फैल जाती है। पूर्व में जिला पंचायत राज विभाग ने तालाबों की कई बार सफाई कराई, लेकिन उसके बाद भी सिल्ट की वजह से तालाबों का जल पूरी दूषित होता रहा है। अब तालाबों में जाने वाली सिल्ट को रोकने का प्लान के तहत नालों और नालियों पर सिल्ट कैचर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत सिर्फ जल ही तालाबों में जाएगा, जबकि सिल्ट को रोक लिया जाएगा। जालीदार सिल्ट कैचर हैं, जो नालों और नालियों पर लगेंगे। सिल्ट कैचर के पास ही गड्ढा खोदे जा रहे हैं, जिसमें सिल्ट एकत्र होगी। इन गड्ढों से रोजाना सफाई कर्मचारी सिल्ट को निकालकर उसका निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन के आंकड़ों दर्ज तालाब
तहसील
सदर
नकुड़
देवबंद
बेहट
रामपुर मनिहारान
योग