फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work started in the parks of Garhi Malook and Indrapuri Colony

गढ़ी मलूक और इंद्रपुरी कॉलोनी के पार्कों में काम शुरू

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work started in the parks of Garhi Malook and Indrapuri Colony
सहारनपुर। ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर’ अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शुक्रवार को भी दो पार्कों के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। वार्ड नंबर 17के गढ़ी मलूक स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क तथा बेहट बस अड्डे के निकट इंद्रपुरी कॉलोनी के पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने लोगों से पार्कों की धरोहर को संभालकर रखने की अपील की।
विज्ञापन

गढ़ी मूलक स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में पार्षद पिंकी गुप्ता के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, सेक्टर अध्यक्ष संजीव कर्णवाल, भूपेंद्र कुमार तथा पार्षद पिंकी गुप्ता आदि ने नारियल फोड़कर पार्क के जीर्णोद्धार की शुरुआत की। नारियल फोड़ने से पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि शहर को हरा भरा बनाना और रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वह सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने में निगम को सहयोग करें। इस मौके पर विनीत कर्णवाल, कुलदीप सिंह, देवेंद्र नारंग, हरप्रीत सिंह, राजीव बिंद्रा, रवि गिरधर, कौशल, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed