फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work on construction of bridge on Pavandhoi river begins, will provide relief from jam

Saharanpur News: पांवधोई नदी पर सेतु बनाने का कार्य शुरू, जाम से मिलेगी निजात

Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of bridge on Pavandhoi river begins, will provide relief from jam
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई नदी पर छह-छह लेन के दो सेतु बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह सेतु नदी के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए पुल का काम तो करेंगे ही, साथ ही पार्किंग के रूप में भी इनका इस्तेमाल किया जाएगा। इन पर कुल 8.84 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। पूरे शहर का यही हाल है। जिसके कारण सड़कों पर जाम की समस्या आम है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में करीब आठ जगहों पर पार्किंग दी जानी हैं, जिनकी शुरुआत पांवधोई नदी से की जा रही है। इनमें पहली पार्किंग चतरा पुल (चौकी सराय के निकट) पुल से सब्जी मंडी पुल (जामा मस्जिद के सामने बन रहे पुल) के मध्य बनेगी।
विज्ञापन

इसके लिए पांवधोई नदी के ऊपर छह लेन का सेतु बनाया जाएगा, जिस पर आवाजाही के साथ ही पार्किंग भी विकसित की जाएगी। दूसरा छह लेन का सेतु पुल खुमरान से दालमंडी पुल के बीच बनेगा। प्रत्येक सेतु पर 4.42 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस प्रकार दोनों सेतु पर 8.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेतु बनाने के लिए दोनों जगह पर काम शुरू कर दिया गया है। मशीन से िड्रल कर पीलर का बेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बाजारों को मिलेगी राहत

पांवधोई नदी पर जिन जगहों पर सेतु बनाए जा रहे हैं। उनके आसपास कई महत्वपूर्ण बाजार हैं, जिनमें वाहनों के सड़क पर खड़े होने से दिन भर जाम रहता है। इनमें शहीद गंज, मोरगंज, जामा मस्जिद के सामने फल और सब्जी मंडी, मटिया महल, गुच्छा मार्केट और हिरनमारान आदि शामिल हैं।

-----

पुलों पर हो रहा अतिक्रमण

पांवधोई नदी पर सब्जी मंडी पुल, खमुरान पुल, चौकी सराय पुल काफी पुराने थे, जिन पर अक्सर जाम ही लगा रहता था। इन सभी पुलों को तोड़कर चार-चार लेन के पुल तैयार किए गए हैं। दावा किया जा रहा था कि पुल बनने के बाद जाम से निजाम मिलेगी, लेकिन पुलों पर अतिक्रमण हो चुका है। फलों की रेहड़ियां लगने के साथ ही कार पार्किंग की जा रही हैं।

-----
स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई नदी पर छह-छह लेन के दो सेतु तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन पर 8.84 करोड़ रुपया खर्च होगा। यह सेतु पुल का काम करने के साथ ही पार्किंग के रूप में भी इस्तेमाल होंगे।
-अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed