{"_id":"662c18ad72cfd50473075a8c","slug":"work-not-completed-yet-tiles-started-peeling-and-breaking-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-122577-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: काम अभी पूरा नहीं, उखड़ने व टूटने लगी टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: काम अभी पूरा नहीं, उखड़ने व टूटने लगी टाइल्स
Sat, 27 Apr 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई बार अंबाला मंडल से अधिकारी यहां आकर काम में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। यही नहीं प्लेटफार्म पर पीली टाइल्स उखड़ने व टूटने भी लगी है। ऐसे में गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए रेलवे की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले साल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम, रिजर्वेशन काउंटर, प्लेटफार्म, भवनों को नया रूप आदि देने का काम चल रहा है। निर्माण कार्यों की रफ्तार कछुआ गति से चल रही है। अमृत भारत योजना के कार्यों का अंबाला मंडल से डीआरएम कई बार निरीक्षण कर चुके हैं।
निर्माण कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने 10 अप्रैल तक काम पूरा करने की जिम्मेदारी ली। इसके बावजूद काम अभी तक भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस काम को सबसे पहले शुरू किया था, वह अभी तक चल रहा है। इतना ही नहीं प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर जिन पीली टाइल्स को लगाया गया है, वह उखड़ चुकी है या फिर टूट गई। ऐसे में उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल यह है कि इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना का काम चल रहा है। वह जब भी निरीक्षण के लिए सहारनपुर आते हैं। अमृत भारत योजना के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखते हैं। टाइल्स टूटने व उखड़ने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
- मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल