फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work deadlines followed, yet projects remained incomplete.

Saharanpur News: काम पूरा करने के लिए तारीख पे तारीख, परियोजनाएं फिर भी अधूरी

Sun, 22 Feb 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Work deadlines followed, yet projects remained incomplete.
स्मार्ट सिटी योजना के तहत ढमोला नदी पर बन रहे पुल& - फोटो : सांकेतिक
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारी तारीख पे तारीख बढ़ा रहे हैं। फिर भी परियोजनाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। अब फिर से समय बढ़ाकर दस मार्च कर दिया गया है।
विज्ञापन

योजना में सहारनपुर का चयन वर्ष 2019 में हुआ था। यदि अधिकारी गंभीरता दिखाते और कार्यदायी संस्थाएं युद्ध स्तर पर काम करतीं तो योजना मुश्किल से दो से तीन साल में पूरी हो सकती थी, लेकिन अधिकारियों के शिथिल रवैये के कारण कार्यदायी संस्थाएं लेटलतीफी करती रहीं। नतीजा, परियोजनाएं आज तक पूरी नहीं हो सकी हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुल 102 परियोजनाएं ली गई हैं। इनमें 100 परियोजनाएं पूर्ण होने का दावा किया जाता है। हालांकि वह भी सच नहीं है। फिलहाल हैबिटेट सेंटर और ढमोला नदी पर बन रहे पुल का काम अधूरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि परियोजनाओं को पूर्ण करने की अंतिम तिथि अनेक बार बढ़ाई जा चुकी है। बीते कुछ समय की बात करें तो पहले 31 दिसंबर 2025, उसके बाद 31 जनवरी 2026, फिर फरवरी का पूरा महीना यानी 28 फरवरी तक परियोजनाएं पूरी हो जाने की बात कही गई, लेकिन अब पता चला है कि पांच से दस दिन का समय और बढ़ा दिया गया है। यानी परियोजनाएं पांच से दस मार्च तक पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चल रहा फिनिशिंग का काम
जिन परियोजनाओं को अधूरा बताया जा रहा है। उनमें हैबिटेट सेंटर प्रमुख है, जिसमें फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि 28 फरवरी तक यह पूर्ण हो जाएगा। यदि कुछ रह गया तो उसके लिए पांच से दस दिन का समय रहेगा। इसी प्रकार ढमोला पर बन रहे पुल का निर्माण 95 फीसदी पूर्ण है। सड़क बननी बाकी है, जिसके लिए पत्थर आदि 25 फरवरी तक गिरने की बात कही गई है। पुल के खंभे और खोखे आ रहे हैं, जिनको हटाया जाना जरूरी है।

------
स्मार्ट सिटी की सौ परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। शेष दो परियोजनाएं हैबिटेट सेंटर और ढमोला पुल का काम अगले एक सप्ताह में पूर्ण होने की संभावना है। यदि कुछ रह जाएगा तो उसके लिए पांच से दस दिन का समय दिया जा सकता है।
- जितेंद्र, परियोजना प्रबंधक, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed