फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wooden park will be built in the municipal premises

नगर निगम परिसर में बनेगा वुडन पार्क

Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wooden park will be built in the municipal premises
-वुडन पार्क में लकड़ी के ही होंगे झूले और बेंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम परिसर में वुडन पार्क बनाया जाएगा। पार्क की रूपरेखा तैयार करने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को लकड़ी कारीगर मोहम्मद अली अंसारी के साथ वुडन पार्क को लेकर चर्चा की। इसके बाद नगरायुक्त ने वुडन पार्क के लिए स्थल का निरीक्षण भी किया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वुडन पार्क में बच्चों के लिए झूले, बेंच, ट्रैक, गमले आदि सब लकड़ी के बने होंगे। लकड़ी ऐसी चुनी जाएगी, जो बरसात और धूप में जल्दी खराब ना हो। पार्क को इतना आकर्षक बनाया जाएगा कि यह शहर की काष्ठ कला का मॉडल बन सके। नगर निगम में बाहर से आने वाले अधिकारी और अन्य मेहमान इससे शहर की काष्ठ कला को जान सकेंगे। नगरायुक्त ने शहर के काष्ठ उद्योग से जुड़े निर्यातकों और कारीगरों से वुडन पार्क से जुड़कर सुझाव और सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed