फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women workers will not be allowed any trouble: DM

महिला कार्मियों नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी: डीएम

Wed, 07 Apr 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women workers will not be allowed any trouble: DM
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि निर्वाचन को गंभीरता से लेते हुए सभी मतदान कर्मचारी पूरी लगन और ध्यान से प्रशिक्षण प्राप्त करें। पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने महिला कार्मिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन और पुलिस उनके साथ है। यदि कोई कोविड पीड़ित मतदान करने के लिए आता है तो पीठासीन अधिकारी पीपीई किट पहनकर मतदान के सबसे अंतिम समय में मतदान कराएंगे।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर महिला मतदान कार्मिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। यदि किसी महिला कार्मिक को कोई समस्या आती है तो तुरंत प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस के अधिकारी को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन में ड्यूटी के दौरान कोई भी मतदान कार्मिक किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगा। केवल पीठासीन अधिकारी ही निर्वाचन कार्य के लिए मोबाइल का प्रयोग कर सकते हैं। मतदान केन्द्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ ही प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed