फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women staged a sit-in, demanding ration kits and getting ration cards made

Saharanpur News: महिलाओं ने दिया धरना, राशन किट देने और राशन कार्ड बनवाने की मांग

Sat, 22 Jul 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Women staged a sit-in, demanding ration kits and getting ration cards made
सहारनपुर। राशन किट दिलाने और राशन कार्ड बनवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के चलते उनके घरों में पानी भर गया था। जिससे घरेलू साथ ही खाने का सामान भी खराब हाे गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से उन्हें अभी तक राशन किट नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में शिफा काॅलोनी, बाबर काॅलोनी, राहत काॅलोनी और अहमद काॅलोनी में रहने वाली महिलाओं ने धरना देकर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वे मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हैं। पिछले दिनों हुई भारी बरसात के चलते उनके घरों में करीब पांच फुट तक पानी भर गया था। जिससे घरेलू और खाने का सारा सामान खराब हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने अभी तक उनको राशन किट नहीं दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके पास राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें राशन डिपो से भी खाद्यान्न नहीं मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के बाद लगे लाॅकडाउन के बाद से उन्हें राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने राशन किट दिलाने और राशन कार्ड बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सलीम पंवार, मेहरबान, रेहाना, शबनम, रानी, खुर्शीदा, नसीरा, रसीला बेगम, फरहाना, मुसैय्यदा, संजीदा, नाजमा, शाबरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed