फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women's team beat Men's team by one wicket

महिला टीम ने पुरुषों की टीम को एक विकेट से हराया

Wed, 03 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women's team beat Men's team by one wicket
रॉयल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित महिला कोचिंग क्रिकेट मैच में विजेता टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रॉयल क्रिकेट एकेडमी में आयोजित महिला क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को महिला क्रिकेट टीम और एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मुकाबला कराया गया। इसमें महिला टीम ने एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम को एक विकेट से हराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। राघव ने दस रन का योगदान दिया। महिला टीम की ओर से उर्वशी ने दो तथा सुचिता और अंशुल ने एक-एक विकेट लिया। 100 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी महिला टीम ने 21.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 100 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सुचिता ने 21 व अनन्या ने 13 रन बनाए। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से साहस ने तीन तथा साइम ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच उर्वशी को चुना गया। मैच से पहले प्रशिक्षक भावना तोमर और सचिन सैनी ने महिला खिलाड़ियों को टिप्स दिए। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, राजीव गोयल, मो. अमीर कुरैशी, राकेश शर्मा, विनय चौधरी, मृदुल गर्ग, रविश राठी, अर्जुन चौहान, अर्जुन सिंह, राज शेखर, सचिन गर्ग, तनवीर, शोएब, राम अवतार, दीपक खटाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed