{"_id":"65ecc78e3293996be8063044","slug":"women-get-kicked-and-punched-in-dispute-over-alms-taking-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-119791-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भिक्षा लेने के विवाद में महिलाओं में चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भिक्षा लेने के विवाद में महिलाओं में चले लात घूंसे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरों। बरसी मंदिर परिसर में भिक्षा मांगने को लेकर महिलाओं में जमकर लात घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया है।
शनिवार को शिव मंदिर पर जल चढ़ाकर बाहर निकल रहे श्रद्धालु ने भिक्षा मांगने वाली एक महिला को दान स्वरूप पैसे देने चाहे तो एक साथ कई महिलाओं ने उस पर झपटा मारकर पैसे छीनने का प्रयास किया, जबकि पैसे दूसरी महिला के हाथ लग गए। इसी बात से नाराज महिलाएं आपस में भिड़ गई और जमकर लात घूंसे चल गए। मेला आयोजक माइक से शांति व्यवस्था बनाए रखने के अपील करते रहे परंतु झगड़ने वाली महिलाएं नहीं मानी। विवाद की सूचना के बाद मौके पर पहुंची महिला आरक्षियों ने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों की महिलाओं को बमुश्किल शांत कराया। महिलाओं के विवाद को लेकर काफी देर तक मेले में अफरा-तफरी सी मची रही।