फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women are more victims of thyroid than men

Saharanpur News: नौ निकायों में 26 और तीन में 27 मई को शपथ लेंगी निकायों की सरकार

Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women are more victims of thyroid than men
सहारनपुर। नगरीय निकायों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय हो गया है। जिले के नौ नगरीय निकायों में 26 मई और तीन निकायों में 27 मई को अध्यक्ष और सदस्य शपथ लेेंगे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने इसके लिए अधिकारी भी नामित कर दिए हैं। नगर निगम सहारनपुर के महापौर डॉ अजय कुमार 26 मई शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

नगरीय निकायों में मतगणना के बाद शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार को जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नगर पालिका देबवंद में 26 मई को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। वहां पर उप जिलाधिकारी देबवंद संजीव कुमार शपथ कराएंगे। नगर पालिका गंगोह में अपर उप जिलाधिकारी रामजीलाल, नगर पालिका सरसावा और नगर पंचायत तीतरों के अध्यक्षों को उप जिलाधिकारी नकुड अजय अंबष्ट शपथ दिलाएंगे। 26 मई को ही नगर पंचायत छुटमलपुर में डिप्टी कलक्टर युवराज सिंह, नगर पंचायत चिलकाना में उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान एवं नानौता में उप जिलाधिकारी संगीता राघव शपथ दिलाएंगी। 27 मई को नगर पालिका नकुड और नगर पंचायत अंबेहटा में उप जिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत बेहट में 27 मई को उप जिलाधिकारी दीपक कुमार शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सहारनपुर के महापौर डाॅ अजय कुमार भी 26 मई शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंंगे। उन्हें मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम शपथ ग्रहण कराएंगे। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में शाम छह बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। महापौर शपथ ग्रहण कराने के बाद सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम को भव्य रुप में आयोजन करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed