फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women appeared happy after seeing Darul Uloom

Saharanpur News: दारुल उलूम देख महिलाएं नजर आईं खुश

Sun, 10 Nov 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women appeared happy after seeing Darul Uloom
देवबंद। महिलाएं छह माह बाद दारुल उलूम परिसर में घूमती नजर आईं। हालांकि फोटो शूट और वीडियोग्राफी पर रोक लगाए जाने के कारण वह इन यादगार पलों को कैद नहीं कर सकीं। इस दौरान संस्था में प्रवेश के समय को लेकर भी कशमकश की स्थिति बनी रही। इसके चलते काफी संख्या में महिलाओं को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दारुल उलूम प्रबंधन ने विगत 17 मई को संस्था में महिलाओं के प्रवेश को प्रतिबंधित किया था। तर्क था कि महिलाएं बेपर्दा होकर रील बना रही हैं। इसे वह सोशल मीडिया पर डाल रही है और इसकी वजह से संस्था की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद से लगातार पाबंदी को हटाए जाने की मांग उठ रही थी। इसको देखते हुए प्रबंधतंत्र ने विचार विमर्श करने के बाद शुक्रवार से महिलाओं को संस्था में घूमने की अनुमति दी थी, लेकिन इसके साथ ही विजिटर पास भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कई तरह के नियम बनाए गए हैं। शनिवार को विजिटर पास बनवाकर महिलाएं दारुल उलूम देखने पहुंचीं। हालांकि शुरू दिन यह तादाद बहुत ज्यादा नहीं रही। मोहतमिम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 31 विजिटर पास बनाए गए हैं।

वहीं, संस्था में प्रवेश के समय को लेकर काफी संख्या में महिलाओं को वापस लौटना पड़ा। दरअसल प्रबंधन ने संस्था में घूमने का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक रखा है। जबकि बहुत से महिलाएं इस समय के बाद पहुंची। जिन्हें चौकीदारों ने वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed