फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   women against illegal alcohol business

शराब के अवैध धंधे के खिलाफ गरजीं महिलाएं

Wed, 11 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Wed, 11 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
women against illegal alcohol business
मिर्जापुर में इंस्पेक्टर शैलेंद्र यादव को ज्ञापन देतीं कासमपुर की महिलाएं । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी कासमपुर की महिलाएं मंगलवार को थाना मिर्जापुर पहुंची। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर नशे के इस अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो वे खुद उनसे निपटने के साथ ही पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी। 

बता दें कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कासमपुर गांव में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ सोमवार को महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए गांव की गलियों में विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


मंगलवार का यह महिलाओं को अपने बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंच गई और थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव से बताया कि गांव में शराब परचून की दुकानों पर बेची कच्ची एवं हरियाणा मार्का शराब की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता, मूर्ति देवी, सोनिया, बबली, गुड्डो, केला, कुंता, निशा, उर्मिला, मंजेश, कमलेश, गीता आदि ने बताया कि उनके गांव में परचून की दुकानों पर खुलेआम बेची जा रही सस्ती एवं घटिया क्वालिटी की शराब का सेवन कर परिवार के मुखिया दिन रात नशे में धुत्त रहते हैं। नशे में वे घर में मारपीट करते हैं। शराब से घर बर्बाद हो रहे हैं। 

ग्राम प्रधान द्वारा ढोल बजवाकर मुनादी करा दी गई। महिलाओं ने भी शराब बेचने वालों को कई बार समझाया, लेकिन वे बाज नहीं आ रहे। इस पर थाना प्रभारी ने शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करती है, तो ठीक है, वरना वे शराब बेचने वालों को खुद सबक सिखाएंगी।


सुबह ही कासमपुर में शराब की अवैध बिक्री होने का पता था, जिसके बाद वे कासमपुर गए थे, लेकिन उस समय ग्राम प्रधान और महिलाएं थाना मिर्जापुर में थी। मौके पर मिली कुछ महिलाओं को उन्होंने अपना दूरभाष नंबर दिया है। सूचना मिलने पर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 - प्रदीप शुक्ला आबकारी इंस्पेक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed