फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman's skeleton found in the field

Saharanpur News: खेत में पड़ा मिला महिला का कंकाल

Sun, 12 Mar 2023 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Woman's skeleton found in the field
नानौता। थाना क्षेत्र के गांव अत्तेपुर में महिला का कंकाल सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने कंकाल और आसपास पड़े अवशेष एकत्रित कर कब्जे में लिए। 42 दिन पूर्व गांव से भी एक महिला गायब हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि कंकाल उसी का है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर के मजरा अत्तेपुर में ग्राम भैंसराऊ निवासी ग्रामीण रवि पुत्र सुंदरलाल के खेत है। रविवार को उक्त खेत में कामगारों द्वारा सरसों की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान कामगारों को सरसों की फसल के बीच एक कंकाल और महिला के कुछ कपड़े दिखाई दिए। सरसों के खेत में कंकाल मिलने की खबर से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल और कपड़े आदि अन्य सामान को भी अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इस दौरान संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि सरसों के खेत में मिला कंकाल व कपड़े गांव अत्तेपुर से 31 जनवरी 2023 को गायब हुई चार बच्चों की मां नेहा पत्नी रोशन का हो सकता है। जिसकी गुमशुदगी भी थाना नानौता पर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अभी पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि शायद गुमशुदा महिला का यह कंकाल हो सकता है, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed