फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman riding bike dies due to collision with truck

Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 16 Dec 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies due to collision with truck
नकुड़। बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला करीब 10 फिट उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिसकी मौत हो गई। घायल देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

घाटमपुर गांव निवासी अमर सिंह अपनी भाभी सुरेश देवी (50) पत्नी मुंशीराम के साथ सोमवार दोपहर नकुड़ बस अड्डे पर स्थित बैंक में आया था। शाम को करीब पांच बजे वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बैंक से थोड़ी ही दूर सहारनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगते ही सुरेश करीब 10 फिट उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिसके सिर में गहरी चोट आई। जबकि उसका देवर भी घायल हो गया। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed