{"_id":"6988e3e085a76e11c30067e8","slug":"woman-entrepreneur-beaten-up-for-asking-for-borrowed-money-goods-stolen-from-shop-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168973-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उधार के रुपये मांगने पर महिला उद्यमी से मारपीट, दुकान से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उधार के रुपये मांगने पर महिला उद्यमी से मारपीट, दुकान से सामान चोरी
विज्ञापन
सहारनपुर। हसनपुर चुंगी स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी एक महिला उद्यमी ने किरायेदारों पर मारपीट और दुकान से सामान चोरी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता सीमा ने तहरीर देकर बताया कि कुलदीप और उनकी पत्नी पूजा से किराये पर दुकान लेकर काफी समय से ब्यूटिक चला रखा है। आरोप है कि विपक्षियों ने दोगुना मुनाफा लौटाने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर धनराशि उधार ली। बार-बार तकादा करने पर टालमटोल की जाती रही। दबाव बढ़ने पर विपक्षियों ने शिवालिक बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के दो चेक 15 लाख और 10 लाख रुपये के दिए, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गए। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
आरोप है कि विपक्षियों ने दुकान का शटर तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर विपक्षियों ने मारपीट की। परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता कोर्ट पहुंची। अब कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने कुलदीप, उनकी पत्नी पूजा, मनोज सैनी व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।