फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies of corona, 94 new infected found

कोरोना से महिला की मौत, 94 नए संक्रमित मिले

Tue, 11 Aug 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona, 94 new infected found
सहारनपुर। जनपद में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। सोमवार को 94 नए संक्रमित भी मिले। एक दिन में पॉजिटिव आने वालों की यह अधिकतम संख्या है। जनपद में अभी तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 914 ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड निवासी 70 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। चूंकि उनमें कोरोना के कुछ लक्षण थे। ऐसे में उन्हें कोविड सेंटर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को जनपद में कुल 94 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में जवाहर पार्क का एक, अहमद बाग के दो, बासठ फुटा रोड का एक, न्यू आवास विकास के तीन, मंडी क्षेत्र के कोढ़ी टीला का एक, गोपालनगर के दो, मालवीय नगर का एक, गोविंद नगर का एक, जवाहरनगर के दो, खानआलमपुरा का एक, सीएचसी देवबंद का एक, कानूनगोयान गंगोह का एक, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का एक, माधोनगर के दो, आशीर्वाद कॉलोनी का एक, कोरी माजरा का एक, चर्च कंपाउंड का एक, शिवविहार का एक, राघवपुरम का एक, मनोहरपुर का एक, नवीननगर के पांच, ग्रीन पार्क कॉलोनी का एक, लाखनौर के नौ, शारदानगर के दो, विजय टॉकीज का एक, मलकपुर का एक, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, टीचर कॉलोनी देवबंद का एक, प्रकाशपुरम का एक, कुरड़ी के दो, इस्माइलपुर का एक, मीना बाजार देवबंद के दो, जफर नवाज का एक, बेरीबाग के तीन, कायस्थवाड़ा का एक, गुनारसी का एक, चंद्रनगर के तीन, नूरपुर का एक, रामनगर का एक, मकारबा के चार, रेलवे कॉलोनी का एक, शंकलापुरी का एक, अंबेहटा का एक, मातागढ़ का एक, दिल्ली रोड का एक, मुगल माजरा के तीन, गंगोह नगर के दो, साकेत कॉलोनी का एक, शिवपुरी का एक, जंधेड़ा समसपुर का एक, वर्धमान कॉलोनी का एक, मंडी समिति के दो लोग शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 1649 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 914 मरीज ठीक हो चुके हैं। 26 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 709 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed