फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman Dies; Husband Accused of Murder

Saharanpur News: महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Sun, 15 Mar 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman Dies; Husband Accused of Murder
रामपुर मनिहारान। मोहल्ला महल नई बस्ती में शुक्रवार देर रात शबाना 40 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद पति ने अपने ससुर को फोन किया कि वह बिस्तर पर मृत पड़ी है देख लो। इसके बाद दामाद वहां से भाग गया। मायके पक्ष ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महल नई बस्ती निवासी शबाना की 20 साल पहले गागलहेड़ी के गांव कैलाशपुर निवासी सलीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों मोहल्ला महल नई बस्ती में ही रहने लगे थे। शुक्रवार देर रात शबाना के पिता इनाम व उसकी मां भी उसी के घर आए हुए थे। रात करीब दो बजे सलीम ने ससुर इनाम को फोन किया और बताया कि शबाना अपने कमरे में मृत पड़ी है, जाकर देख लो। वह बेटी के कमरे में गए तो वहां शबाना अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सलीम वहां से गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सलीम ने अपनी पत्नी शबाना को पहले कोई नशीला पदार्थ दिया और फिर तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से दामाद का व्यवहार बेटी के प्रति ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद सलीम को गली में लगे सीसीटीवी में घर से निकलते हुए देखा गया। पुलिस अब इन कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। हालांकि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed