{"_id":"62128657a26c6d50bf2fa25c","slug":"woman-dies-due-to-mobile-charger-current-two-children-serious-saharanpur-news-mrt5776098186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जर की कटी लीड से करंट लगने पर महिला की मौत, दो बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्जर की कटी लीड से करंट लगने पर महिला की मौत, दो बच्चे गंभीर
विज्ञापन
चार्जर का तार कटा हुआ था, चार्जिंग पर लगा मोबाइल पास रख कर सोई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह (सहारनपुर)। मोबाइल चार्ज करते समय चार्जर की कटी हुई लीड से करंट लगने पर सोते वक्त महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मेें भर्ती कराया गया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
नगर के सराय पट्टी के मोहल्ला इलाही बख्श में कुंडा निवासी शहजाद का परिवार रहता है। शनिवार की रात उसकी पत्नी शहजादी (35) मोबाइल को चार्जिंग पर लगा कर बात कर रही थी। बात करने के बाद वह मोबाइल को चार्जिंग पर लगे हुए ही अपने पास रखकर सो गई। बताया जाता है कि मोबाइल के चार्जर की लीड का तार कहीं से कटा हुआ था, जिस पर सोते वक्त शहजादी का हाथ लग गया। करंट लगने से उसकी रात में ही मौत हो गई जबकि उसके पास सो रही बेटी सना (9) और बेटा आरिस (7) भी करंट से झुलस गए। शहजाद जब सुबह उठकर पत्नी और बच्चों के कमरे में गया तो उसने शहजादी को उठाना चाहा लेकिन वह नहीं उठी। दोनो बच्चें भी झुलसे हुए देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। शोर मचने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद शहजादी को चिकित्सक को दिखाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
करंट से झुलसे बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते दोनों बच्चों को सहारनपुर रेफर कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। दोपहर बाद बेहद गमगीन माहौल में शहजादी के शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुपुर्द -ए-खाक कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि करंट से मौत की सूचना थी, लेकिन परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे।