फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman candidate caught with electronic device in examination

परीक्षा में महिला अभ्यर्थी को इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के साथ पकड़ा

Sun, 21 Aug 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman candidate caught with electronic device in examination
जेवी जैन डिग्री कॉलेज में वन रक्षक एंव जीव रक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा देकर बाहर ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के 20 केंद्रों पर आयोजित हुई वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा में एक केंद्र पर महिला अभ्यर्थी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस पकड़ी गई। अभ्यर्थी की कॉपी को सील करते हुए आयोग को भेज दिया है। परीक्षा में 4363 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 5117 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को छोड़ा।
विज्ञापन

रविवार को परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे। सुबह 10 से परीक्षा शुरू हुई और दोपहर 12:30 बजे तक चली। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। रायवाला स्थित जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में सचल दल ने परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी को नकल करते पकड़ा। तलाशी लेने पर महिला अभ्यर्थी के पास से एक इलेक्ट्रोनिक डिवाइस मिली। जिसकी मदद से अभ्यर्थी नकल कर रही थी। इसके बाद सचल दल ने उसकी कॉपी को सील करते हुए उसे बाहर कर दिया। साथ ही उसकी कॉपी को आयोग में भेज दिया। एक पाली में हुई इस परीक्षा में 9480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 4363 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 5117 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी हुए शामिल
आर्य कन्या इंटर कॉलेज - 219
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज - 273
बीएचएस इंटर कॉलेज - 149
गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज - 226
राजकीय इंटर कॉलेज - 225
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज - 222
राजकीय पॉलीटैक्निक - 106
गुरुनानक इंटर कॉलेज - 222
गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज - 270
इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज - 217
इस्लामिया इंटर कॉलेज - 218
जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज - 219
जेवी जैन इंटर कॉलेज - 217
जेवी जैन डिग्री कॉलेज ब्लॉक-ए - 210
जेवी जैन डिग्री कॉलेज ब्लॉक-बी - 224
केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज - 231
महाराज सिंह डिग्री कॉलेज - 216
मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज - 225
एसएएम इंटर कॉलेज - 248
एसडी इंटर कॉलेज - 226
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा में 46.02 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। जबकि 53.98 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। एक परीक्षा केंद्र पर एक महिला अभ्यर्थी के पास से इलेक्ट्रोनिक डिवाइस मिली है। जिसकी कॉपी को हमने सील कर आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में वन रक्षक एंव जीव रक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा देकर बाहर ?

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में वन रक्षक एंव जीव रक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा देकर बाहर ?- फोटो : SAHARANPUR

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में वन रक्षक एंव जीव रक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा देकर बाहर ?

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में वन रक्षक एंव जीव रक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा देकर बाहर ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed