फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman accused three people of abducting husband

महिला ने लगाया तीन लोगों पर पति को अगवा करने का आरोप

Fri, 26 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman accused three people of abducting husband
बेहट। संसारपुर गांव की एक महिला ने तीन लोगों पर पति को अगवा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह मदद के लिए कोतवाली पहुंची, तो पुलिस ने उसे प्रधान के पास जाने के लिए कहकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी समीना शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने गांव के ही एक व्यक्ति से छह हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे नहीं लौटाने पर तीन साल पहले उसने अपने बेटों के साथ मिलकर उनकी बाइक छीन ली थी। इसके बाद भी वह अपने रुपये उनकी तरफ बता रहा है। कई दिन से उसके पति को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह व्यक्ति अपने बेटों के साथ उनके घर आया और उसके पति को जबरन उठाकर ले गए। जब से अब तक उसका पति घर नहीं पहुंचा। पीड़िता का कहना है, कि पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही है। निर्वतमान ग्राम प्रधान बदरुज्जमा का कहना है, कि उधार ली गई रकम वापस न देनी पड़े, इसीलिए महिला झूठे आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

मामला उधार ली गई रकम वापस मांगने को लेकर है। पहले तो शिकायतकर्ता महिला के पति ने खुद ही अपनी बाइक गायब कर दी थी और उसका आरोप रुपये उधार देने वाले लोगों पर लगाया था। अब रकम न देनी पड़े खुद ही गायब हो गया। अभी तक की गई जांच में यहीं सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed