फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Within three days, four people of Dhayaki died in road accidents

तीन दिन के अंदर ढायकी के चार लोगों की सड़क हादसों में मौत

Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Within three days, four people of Dhayaki died in road accidents
सहारनपुर, अंबेहटा। शामली के पूर्वी नहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में ढायकी के दो लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना के बाद परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उधर, गांव में तीन दिन के भीतर सड़क हादसों में चार मौत होने से शोक की लहर है।
विज्ञापन

शामली के भनेड़ा उद्दा व खेड़ागदाई मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में नकुड़ कोतवाली के गांव ढायकी निवासी तिरसपाल (50) पुत्र नानू और नीटू (40) पुत्र यशपाल की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग शामली के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि उन्होंने शामली के पास किसी गांव में भैंस बेच रखी थी जिसके पैसे लेकर लौट रहे थे। नीटू अपने पीछे बेटे अनुराग(16), बेटी काकुल (14) वर्ष व छोटे बेटे विराट (8) को रोता बिलखता छोड़ गया है। हादसे में मारे गए दोनों ग्रामीण खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते थे। बता दें कि सोमवार को भी अंबाला हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से इसी गांव निवासी बाइक सवार पिता-पुत्री आदेश और खुशी की मौत हो गई थी। गांव में तीन दिन के भीतर सड़क हादसों में चार लोगों की मौत होने से शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed