{"_id":"57c881324f1c1b82042cb755","slug":"with-both-bjp-and-bsp-are-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और बसपा दोनों साथ-साथ हैं ः आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और बसपा दोनों साथ-साथ हैं ः आजम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
आजम को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि सपा सरकार ने मुस्लिमों को कभी भी 18 प्रतिशत आरक्षण का वादा नहीं किया। बसपा इस तरह का भ्रामक प्रचार कर रही है। लेकिन मुस्लिम अब किसी की बातों में नहीं आने वाले।
वह भी शिक्षित हैं, उनके बच्चे भी कंप्यूटर जानते हैं। वह यह भी जानते हैं कि बिना संविधान संशोधन के आरक्षण नहीं मिल सकता। काबीना मंत्री आजम खां बुधवार देर रात अंबाला रोड पर मोहम्मद उस्मान कासमी मदनी के पुत्र मोहम्मद आफरान के दावत-ए-वलीमा में शामिल होने पहुंचे थे।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बसपा और भाजपा दोनों पहले से ही साथ हैं। सरकार भी बना चुकीं हैं। इस बात को मुस्लिम समाज अच्छी तरह से जानता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जो भी विकास हुआ है, उन्होंने कराया है।
विज्ञापन
वाराणसी स्मार्ट सिटी की दौड़ में सबसे पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में विकास के लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। यहां से जो भी प्रस्ताव जाएंगे, उनके लिए बजट भेजा जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी मोहम्मद शफक्कत कमाल, नगरायुक्त ओपी वर्मा, एडीएम एफ हरीश चंद्र, मोहम्मद जुनैद खान मौजूद रहे।