{"_id":"62488d1a64a20226b814a834","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-after-seeing-maa-shakambhari-saharanpur-news-mrt582911625","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकंभरी के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकंभरी के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना
विज्ञापन
शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को लगी कतार
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांकभरी। सिद्धपीठ शांकभरी देवी में श्रद्धालुओं ने घंटों लंबी कतार में लगकर जगदजननी मां जगदंबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शनिवार को प्रथम चैत्र नवरात्र को श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य दूरदराज के राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने बाबा भूरा देव मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे पैदल मां के जयकारे लगाते हुए भवन तक पहुंचे। बहुत से श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर लेटकर माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। दिनभर शिवालिक पर्वत श्रृंखलाएं माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहीं। श्रद्धालुओं द्वारा धर्मशाला में भंडारों का भी आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार मेले के बीचोंबीच लगने वाले बाजार को समाप्त कर दिया है। इसके चलते रास्ता चौड़ा हो जाने से मेला परिसर में भीड़ कम नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल के चार टैंकर, दस प्याऊ एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
चिलकाना। श्री शाकंभरी सेवा समिति के तत्वावधान में सुलतानपुर में एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कथा स्थल से बैंड-बाजे के साथ शुरू हुई। कस्बे के सभी मंदिरों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कथा व्यास पंडित आचार्य संजय शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के पान से मानव भव सागर से पार हो जाता है। भागवत कथा सुनने से मनुष्य जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति पाकर प्रभु के चरणों में वास करता है। कथा के आयोजन में सीताराम सैनी, चमनलाल सैनी, डॉ. हुकुम सिंह, शशि त्यागी, ऋषिपाल सैनी, लाजपतराय, शिवकुमार, ओमपाल सैनी, रूपेश कुमार, ब्रिजेश कुमार, जोनी सैनी, संजय कुमार आदि रहे। पहले दिन की कथा के यजमान सुशील सैनी तथा मीना गुप्ता रहीं। संवाद