फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Winter knocked, fog remained till ten o'clock

Saharanpur News: सर्दी ने दी दस्तक, दस बजे तक छाया रहा कोहरा

Fri, 29 Sep 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Winter knocked, fog remained till ten o'clock
सहारनपुर में सुबह शहर में छाया रहा कोहरा
सहारनपुर। जनपद में सर्दी ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे की चादर ओढ़कर आई। सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम में भी हल्की ठंडक महसूस की गई। न्यूनतम तापमान जो बुधवार को 28 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

उत्तर भारत में सितंबर में मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है। यही वजह है कि जनपद में बीते करीब 15 दिन से सुबह के समय कूलर और एसी बंद करने पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा, जो दस बजे तक छाया रहा। हालांकि बुधवार की रात मौसम पूरी तरह साफ था। चांद और तारे निकले हुए थे, लेकिन अल सुबह चार बजे कोहरा आना शुरू हुआ और छह बजे तक पूरी तरह छा गया। शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में अधिक कोहरा रहा। सुबह के समय हल्की सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरा और बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed