फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Winter increased due to drizzle and cold wave

Saharanpur News: बूंदाबांदी और शीतलहर से सर्दी बढ़ी

Fri, 30 Dec 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Winter increased due to drizzle and cold wave
सहारनपुर। हल्की बूंदाबांदी के साथ शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से सर्दी का असर अधिक रहा। दोपहर में हल्की धूप निकलने के कारण सर्दी से कुछ हद तक राहत महसूस की गई। धूप ही के कारण अधिकतम तापमान में वृद्घि हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा, जिसके साथ शीतलहर चल रही थी। सुबह करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक रही बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंडक अधिक रही। सर्दी से बचाव के लिए लोग सड़कों किनारे अलाव जलाकर सेकते नजर आए। आम नागरिक भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शीतलहर का प्रकोप ऐसा है कि लोग सिर से गर्म टोपी या मफलर तक उतारने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा अधिकतम तापमान में खासी वृद्धि रही। यह बृहस्पतिवार के अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगले 24 घंटे में भी बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

------
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि---------न्यूनतम तापमान--अधिकतम तापमान
30 दिसंबर----6.1-----------17.5
29 दिसंबर----6.2-----------11.2
28 दिसंबर----6-------------15.5
27 दिसंबर----6.5-----------10
26 दिसंबर----7.5-----------17
25 दिसंबर----3.0-----------18
24 दिसंबर----5.5-----------21.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed