{"_id":"6951824544eed1b9e70f7ea9","slug":"winter-has-stripped-away-skins-moisture-and-dryness-has-led-to-chapped-lips-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-166039-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्दी ने छीनी त्वचा की नमी, रूखापन बढ़ने से फट रहे होठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्दी ने छीनी त्वचा की नमी, रूखापन बढ़ने से फट रहे होठ
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी के मौसम में त्वचा की नमी गायब हो रही है। त्वचा में रूखापन बढ़ने के बाद खुजली व दर्द हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में त्वचा मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। त्वचा के अलावा होंठ व एड़ियां भी सर्दी में फटने लगी हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 406 त्वचा रोगी पहुंचे।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा ने बताया कि ओपीडी में रुखी त्वचा के अधिकांश मरीज आ रहे हैं। फटे होंठ, फटी एड़ी आदि के मरीज भी अधिक पहुंच रहे। सर्द हवा में नमी कम होने और गर्म पानी में नहाने से त्वचा की नमी छिन जाती है, जिससे त्वचा खिंची हुई, खुरदुरी और परतदार हो जाती है। होठों में तेल ग्रंथियां नहीं होतीं, इसलिए वह जल्दी सूखते हैं और ठंडी हवा से फट जाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी में सोरायसिस की समस्या बढ़ जाती है। लोगों को घर से निकलने से पहले नारियल तेल व मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचे 1894 मरीज
रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 58 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1894 मरीज पहुंचे। इनमें 822 पुरुष, 950 महिला और 122 बच्चे शामिल रहे। मेले में सबसे ज्यादा 406 त्वचा मरीज आए। 166 बुखार, 179 डायबिटीज और 138 उच्च रक्तचाप मरीज देखे गए।