फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Winter diarrhea gave a knock, children started reaching OPD

विंटर डायरिया ने दी दस्तक, ओपीडी में पहुंचने लगे बच्चे

Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Winter diarrhea gave a knock, children started reaching OPD
सहारनपुर। सर्दी के साथ ही विंटर डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में विंटर डायरिया से ग्रसित बच्चे पहुंचने लगे हैं। बीते करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन विंटर डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बिरेंद्र भट्ट ने बताया कि करीब एक माह से ज्यादातर बच्चों में खांसी और जुकाम के साथ ही वायरल फीवर की भी शिकायत देखने को मिल रही है। वायरल फीवर में अब कुछ कमी है। मगर अब नई समस्या विंटर डायरिया की है। प्रतिदिन आठ से दस बच्चे उल्टी और दस्त से जुड़े पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि यह विंटर डायरिया की दस्तक है। ऐसे में अभिभावकों को सचेत हो जाना चाहिए। विंटर डायरिया लापरवाही के कारण होता है और होने के बाद लापरवाही बच्चे को और नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में बच्चों के खानपान के साथ ही उनको सर्दी से बचाने के लिए जरूरी कपड़े पहनाए जाए।
विज्ञापन

विंटर डायरिया
डॉ. बिरेंद्र भट्ट ने बताया कि डायरिया होने के प्रमुख करण सफाई की कमी, बच्चों में कमजोरी व सही समय पर सही इलाज नहीं मिलना है। डायरिया 60-80 प्रतिशत मौकों पर वायरस जनित ही होता है। विंटर डायरिया सर्दी के मौसम में रोटावायरस इंफेक्शन से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर डायरिया के लक्षण
- बच्चे को बार-बार दस्त आना।
- उल्टी के साथ ही उबकाई भी आना।
- बार-बार दस्त और उल्टी आने से पेशाब का कम आना।
यह सावधानियां बरतें
बच्चों को विंटर डायरिया से बचाने के लिए उन्हें सर्दी की शुरुआत में सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं। उल्टी दस्त होने की वजह से बच्चों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में उन्हें अधिकतम ओआरएस का घोल पिलाते रहे। नवजात बच्चों की माताओं को चाहिए कि वह ऐसी चीजों का सेवन ना करें, जिससे बच्चे का पेट खराब हो। साथ ही कोई भी परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।

चूंकि सर्दी शुरू हो चुकी है। अब बच्चों में विंटर डायरिया के साथ ही खांसी और जुकाम तथा अन्य तरह की परेशानी भी आएंगी, जो सामान्य बात है। मगर कई बार माता-पिता की लापरवाही बच्चों को अधिक परेशान कर देती है। ऐसे में जरूरी है कि कोई भी परेेेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। - डॉ. एके चौधरी, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed