{"_id":"58c1956c4f1c1bbb50dc3e6a","slug":"winners-will-not-be-able-to-remove-the-winning-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतने वाले नहीं निकाल पाएंगे विजयी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतने वाले नहीं निकाल पाएंगे विजयी जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों संग बैठक लेते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में डीएम शफकत कमाल ने कहा है कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। मतगणना परिसर में बिना आईडी कार्ड के नहीं घुसने दिया जाएगा।
मोबाइल, टैब, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जाने दी जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू कराई जाएगी। उसके आधा घंटे बाद स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकलवाकर काउंटिंग शुरू होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
डीएम बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतगणना से संबंधित तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में मतगणना होगी।
विज्ञापन
मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। कर्मचारी और एजेंटों को सुबह साढ़े 7 बजे तक अपनी-अपनी टेबल पर पहुंचना होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
जिले में करीब साढ़े छह हजार पोस्टल वोट पहुंचे हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधा घंटे बाद स्ट्रांग रूम खोलकर ईवीएम निकाली जाएंगी और गिनती शुरू कराई जाएगी।
सभी विधानसभा की काउंटिंग के लिए एक आरओ और दो एआरओ बनाए गए हैं। सभी प्रत्याशियों के एजेंटों की सूची आरओ एवं एआरओ को दे दी गई है। सभी के आईडी कार्ड बना दिए गए हैं।
काउंटिंग में लगने वाले कर्मचारियों के भी आईकार्ड बना दिए गए हैं। बिना आईडी कार्ड के मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी परिसर में नहीं लाने दी जाएगी।
मतगणना के बाद विजयी जुलूस पुरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रत्याशियों को जानकारी दे दी गई है। मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसएसपी लव कुमार ने बताया कि काउंटिंग के दिन जनता रोड पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 कंपनी बीएसएफ की बुलाई गईं हैं। मतगणना स्थल के अलावा पूरे जिले में फोर्स रहेगी और वाहनों की चेकिंग की जाएगी। मोबाइल फोन एवं अन्य कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर मतगणना स्थल पर नहीं जाने दिया जाएगा।
मतगणना के बाद विजयी जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। संवेदनशीलता को देखते हुए गांवों में पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल लगेंगी।
हर टेबल पर एक प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा। किसी भी एजेंट को टेबल नहीं बदलने दी जाएगी। कोई भी एक से दूसरी टेबल पर नहीं जा सकेगा। सिर्फ प्रत्याशी ही जा सकेंगे।