{"_id":"58179ca84f1c1b5e38435fed","slug":"winger-fell-into-a-70-feet-deep-gorge-killing-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीट गहरी खाई में गिरी विंगर, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीट गहरी खाई में गिरी विंगर, चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर-बिहारीगढ़
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
दून हाईवे पर मोहंड के पास खाई में गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई विंगर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों में सवारियों से भरी टैक्सी विंगर एक तेज मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने से 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दो बच्चों समेत दस सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सहारनपुर और उत्तराखंड पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद खाई में से निकाला और गंभीर घायल चार को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि छह को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार में से तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। उधर, विंगर गिरने के दौरान ही चालक कूदकर फरार हो गया।
सोमवार की शाम साढ़े चार बजे देहरादून से रुड़की जाने के लिए निकली एक टैक्सी विंगर ने आईएसबीटी से दस सवारियां बैठाई। विंगर में चालक समेत 11 लोग सवार थे। इसमें शामिल मक्काबांस, गागलहेड़ी के रियासत अली ने बताया कि पहाड़ियों में चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। मोहंड़ से दो किलोमीटर पहले पहाड़ियों के बीच एक मोड़ पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सवारियों में चीख पुकार मच गई।
कुछ राहगीरों ने फोन पर देहरादून की क्लेमनटाउन पुलिस और कुछ ने मोहंड़ पुलिस चौकी पर पहुंच कर हादसे की सूचना दी। आनन फानन में दोनों स्थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और खासी मशक्कत के बाद सभी 11 लोगों को निकाला गया। इनमें चार गंभीर घायलों को लेकर क्लेमनटाउन पुलिस देहरादून की तरफ दौड़ी जबकि दो बच्चों सहित छह सवारियों को लेकर बिहारीगढ़ थाना पुलिस फतेहपुर सीएचसी आई। जहां से इन छह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, दून अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। इनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से केवल एक तीस वर्षीय मेहरबान पुत्र अख्तर निवासी गांव भागूवाला, थाना मिर्जापुर की शिनाख्त हुई है। बाकी तीन की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही थी। एसओ पीयूष दीक्षित ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है।