{"_id":"60de0ca08ebc3ebf202475b8","slug":"will-train-princes-monitoring-committee-will-be-active-saharanpur-news-mrt5454135171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को प्रशिक्षित करेंगे, सक्रिय होंगी निगरानी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को प्रशिक्षित करेंगे, सक्रिय होंगी निगरानी समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के चलते बचाव को इंतजाम को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके तहत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को चिकित्सकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बचाव और इलाज के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही निगरानी समिति को भी सक्रिय कर दिया गया है।
जनपद के 11 ब्लॉक की 884 ग्राम पंचायतों में 20 लाख की आबादी निवास करती है। पिछले दिनों त्रिस्तरीय पंचायत हुए हैं। बड़ी संख्या में ऐसे प्रधान भी हैं, जिन्हें पहली बार चुनाव जीता है। कोरोना संक्रमण को देखकर जिला पंचायत राज विभाग की ओर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देकर कोरोना से बचाव के टिप्स दिए जाएंगे। इसके तहत सरकारी चिकित्सकों द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जाएगा और वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्रामीणों से लापरवाही न बरतने की अपील होगी। कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत उपचार दिलाने की व्यवस्था होगी। इसे लेकर ग्राम पंचायत की निगरानी समिति को भी सक्रिय किया गया है।
डोर टू डोर होगा वैक्सीनेशन लगाने का सर्वे
कोरोना से बचाव को वैक्सीन लगाने के लिए डोर-टू-डोर निगरानी समिति के सदस्य सर्वे करेंगे, जिन लोगों को वैक्सीन लगवा ली है, उनके नाम-पते दर्ज कर पोर्टल पर अप लोड होगा। इसके साथ ही जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक करने के साथ विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन बातों का रखा जाएगा ध्यान
किसी व्यक्ति को खांसी, नजला या बुखार है तो उसकी जानकारी प्रधान स्वास्थ्य विभाग देंगे।
लोगों को नियमित मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने को जागरूक किया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों में रोजाना सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।
सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इसके साथ ही पंचायत भवनों, धार्मिक स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।
कोरोना से नागरिकों को बचाना विभाग की प्राथमिकता है। तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल कर जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारी गांव-गांव निगरानी करेंगे। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों को कोरोना से बचाव को प्रशिक्षित किया जाएगा। - प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।