फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will take power only after making MSP guarantee law

Saharanpur News: एमएसपी गांरटी कानून बनवा कर ही लेंगे दम

Sun, 18 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will take power only after making MSP guarantee law
नागल में सरदार वीएम सिंह का स्वागत करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर और एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने काफिले के रूप में देहरादून के लिए कूच लिया। इस दौरान मोर्चा नेताओं ने हुंकार भरी कि लड़ाई चाहे जितनी लंबी चले वे एमएसपी गारंटी कानून बनवा कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे लठैत से जुड़े किसानों ने चमारीखेड़ा टोल पर मोर्चा नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्हें जुलूस के रूप में छुटमलपुर स्थित कैंप कार्यालय तक लाया गया। यहां सरदार वीएम सिंह ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए देश भर के किसानों को एकजुट किया जा रहा है। इसी कड़ी में देहरादून में आज का सम्मेलन इस आंदोलन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसमें मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ के हमारे किसान भाई भी शामिल होकर आंदोलन को धार देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर और भाकियू बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज की अनदेखी नहीं कर सकती है। किसान अब अपने हकों को लेकर रहेंगे। इससे पहले मोर्चा नेताओं का स्वागत करने वालों में कुशल सिंह कांबोज, वीरेंद्र सिंह मिंटु, सुशील यादव, अब्दुल वाजिद, डॉ. सोमबीर सैनी, राजबीर कांबोज, अकबर अली, मा. विनोद कांबोज, कृष्ण कुमार आर्य, ऋषिपाल धीमान, सुमित जिंदल, सोपाल प्रधान, कर्ण सिंह आदि शामिल रहे।

छुटमलपुर में सरदार वीएम सिंह का स्वागत करते अजय पुंडीर

छुटमलपुर में सरदार वीएम सिंह का स्वागत करते अजय पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed