फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will provide free education to orphan children

अनाथ हुए बच्चों को दिलाएंगे निशुल्क शिक्षा

Wed, 02 Jun 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Will provide free education to orphan children
सहारनपुर। कोरोना से माता-पिता की मौत होने पर अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई कराने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। महानगर के तीन स्कूल संचालकों ने ऐसे बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जनकनगर स्थित एमजीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य सौरभ सिंघल ने डीएम को पत्र भेजकर बच्चों को निशुल्क पढ़ाई देने के लिए इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी स्कूलों में इन बच्चों को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई निशुल्क कराएंगे। इसके साथ ही यूनिफार्म, स्टेशनरी और किताबों का खर्च भी उठाएंगे। इसके अलावा रामनगर पठानपुरा स्थित दयाननंद विवेक हाईस्कूल के प्रबंधक व कांग्रेस के पूर्व मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा ने भी ऐसे बच्चों पढ़ाने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि ऐसे कई बच्चे हैं जिनका कोई सहारा नहीं है। ऐसे बच्चों को वह अपने स्कूल में निशुल्क शिक्षा दिलाएंगे। मल्हीपुर रोड के पवन विहार स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कुलदीप चौधरी ने भी प्रशासन ऐसे अनाथ बच्चों की पढ़ाई कक्षा एक से दसवीं तक निशुल्क कराने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed