फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will get the problem of employees resolved: Pradhan

कर्मचारियों की समस्या का कराएंगे निदान : प्रधान

Mon, 21 Aug 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Will get the problem of employees resolved: Pradhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी और उनकी समस्या का निदान कराया जाएगा।
दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक सरकारी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराना संगठन का लक्ष्य है। इसके लिए आंदोलन कर सरकार से मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरा जीवन सरकारी सेवा में गुजार देता है, लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद बुढ़ापे की स्थिति में कर्मचारी को पेंशन अधिक आवश्यकता है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर सरकार ने गलत किया है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को सरकार को पूरी करनी होगी। आगामी दिनों में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा शमीम अहमद, तरुण भोला, प्रमोद बंसल, मनोज रावत, सतेंद्र कटारिया, विकास धारिया ने भी मांगों के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed