{"_id":"612297a58ebc3e79eb1952a5","slug":"will-bring-like-minded-parties-on-one-platform-saharanpur-news-mrt552923589","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान विचारधारा के दलों को एक मंच पर लाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान विचारधारा के दलों को एक मंच पर लाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यूनाईटेड बहुजन मोर्चा के तत्वाधान में पेरियार, साहूजी, फूले और आंबेडकर की विचारधारा के सामाजिक चिंतकों और संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा के दलों को एक मंच पर लाया जाएगा। जिससे विपक्ष के वोटों में बंटवारा ना हो।
रविवार को बामियान बौद्घ विहार सभागार में आयोजित बैठक को मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, चेयरपर्सन उषा सिंह आंबेडकर और राष्ट्रीय संयोजक आरसी गेहरा ने संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्रों से लेकर समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण आम नागरिकों और महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। सरकार के फरमानों से सरकारी विभागों और शिक्षा जगत मेें असंतोष व्याप्त है। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हुआ है। उन्होंने प्रोन्नति में आरक्षण लागू करने, उच्च न्यायालयों और सेना सहित सभी विभागों में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने बैकलाग कोटा भरने, पेट्रोलियम पदार्थों के बढे़ दाम वापस लेने, संविदा में आरक्षण लागू करने सहित अन्य मांग की। इस दौरान अमित सरधना, अरविंद यादव, दिलीप कुमार, कमला देवी, राजबीरी, हीरा देवी, मोल्हड सिंह आर्य, सोम सिंह, सुमेरचंद, सचिन सिंह, उषा बौद्घ, धीर सिंह प्रधान, पुनीत कुमार राजन, राम सिंह, कालीचरण, मंगल सिंह, गंगाराम, रामफल सिद्घार्थ आदि मौजूद रहे।