फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife had got Monu killed by lover

पत्नी ने प्रेमी से कराई थी मोनू की हत्या

Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wife had got Monu killed by lover
थाना नागल में हुई मोनू की हत्या में पकड़े गये आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
पत्नी ने प्रेमी से कराई थी मोनू की हत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव नैनसोब के मोनू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोनू की पत्नी ने अपने प्रेमी से उसकी हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। गला घोंटने वाला अंगोछा और बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।
एसएसपी विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना नागल क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी मोनू (30) 18 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी पत्नी सुनीता ने जानकारी दी थी कि पति घर से जन्माष्टमी का सामान लेने गया था। शनिवार की सुबह साखन गांव निवासी सुशील शर्मा के गन्ने के खेत मोनू का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने वारदात का खुलासे की मांग करते हुए थाने पर हंगामा किया था। इस मामले में सुनीता ने बालेश्वर, सुरेश निवासी नैनसोब, मेहर सिंह निवासी गांव वाजिपुद और रिंकू निवासी गांव भीलपुरा जनपद यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। शक के आधार पर मृतक की पत्नी मोबाइल फोन कॉल डिटेल पुलिस ने खंगाली तो गांव के ही निवासी मनोज उर्फ मोनू से उसका संपर्क मिला। बीते दो माह में दोनों के बीच करीब 300 बार फोन पर बात हुई। इसी आधार पर पुलिस ने मनोज उर्फ मोनू को हिरासत में लेने को उसके घर दबिश दी तो वह फरार मिला। इसके बाद पुलिस का शक और बढ़ गया। रविवार को मनोज उर्फ मोनू और सुनीता को पुलिस ने गांव नैनसोब से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसमें मनोज बताया कि उसके सुनीता के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। मोनू दोनों के बीच में बाधक बन रहा था। 18 अगस्त को वह मोनू को गांव से ही उसकी बाइक पर अपने साथ बैठाकर ग्राम साखन में नहर के पास ले गया था। पहले दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद सुनीता से प्रेम संबंध को लेकर मोनू से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अंगोछे से गला घोंटकर मोनू की हत्या कर दी। इसके बाद मोनू की बाइक को उसने गांव में ही लाकर एक खेत के पास खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद आरोपियों के हटाए जाएंगे नाम
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि सुनीता को मोनू की हत्या की पूरी जानकारी दी, जिस समय हत्या की गई, वह आरोपी मनोज के संपर्क में थी। उसकी लगातार मनोज से फोन पर बात हुई है। सुनीता ने जिन आरोपियों के खिलाफ रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनके नाम विवेचना के दौरान हटाए जाएंगे।

गांव में भी थी प्रेम संबंध की चर्चा
गांव में ही मनोज और सुनीता के प्रेम संबंध की चर्चा थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस के हाथ सुराग लग गए और वारदात का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि सुनीता आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी है। मोनू पांच बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed