फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife chase from shamli to saharnpur to caught husband with girlfriend

पत्नी ने किया 60 KM पीछा: सरकारी काम बता प्रेमिका के पास पहुंचे SDO, घर के अंदर पहुंची घरवाली तो हो गया बवाल

Fri, 03 Nov 2023 09:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 09:37 PM IST
सार

पत्नी ने एसडीओ के उच्चाधिकारियों से फोन करके पूछा कि उनके पति को किसी काम से दूसरे जनपद में भेजा गया है क्या। इस पर अधिकारियों ने बताया कि उनको कहीं नहीं भेजा गया है। इसके बाद पत्नी का शक बढ़ गया।

विज्ञापन
Wife chase from shamli to saharnpur to caught husband with girlfriend
पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में तैनात रह चुके एक एसडीओ को उसकी पत्नी ने कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में प्रेमिका के साथ पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। पता लगने पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन फिर पत्नी ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीओ सरकारी काम बताकर शामली से सहारनपुर करीब 60 किलोमीटर का सफर तय कर प्रेमिका के पास पहुंचे थे।

विज्ञापन

 

वर्तमान में एसडीओ परिवार सहित शामली में रहते हैं। जो कुछ साल पहले एसडीओ सहारनपुर में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात एसडीओ शामली से अपने घर से निकले। एसडीओ ने पत्नी को बताया कि उन्हें विभाग के कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ रहा है। इस पर उनकी पत्नी को शक हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने एसडीओ के उच्चाधिकारियों से फोन करके पूछा कि उनके पति को किसी काम से दूसरे जनपद में भेजा गया है क्या। इस पर अधिकारियों ने बताया कि उनको कहीं नहीं भेजा गया है। इसके बाद पत्नी का शक बढ़ गया। पत्नी ने दूसरी कार से पति का पीछा किया तो वह सहारनपुर में दिल्ली रोड पर पहुंच गए। यहां पर एसडीओ एक मकान में चले गए। कुछ देर बार उनकी पत्नी भी मकान में चली गई। पत्नी ने देखा कि पति एक महिला के साथ मकान में है। पता चला कि यह महिला एसडीओ की प्रेमिका है, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इस पर एसडीओ की पत्नी ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि एसडीओ को रात में थाने पर लाया गया था, लेकिन पत्नी ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद एसडीओ का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। एसडीओ को बाद में जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed