{"_id":"660b16584272d37585032d56","slug":"widening-of-ambedkar-chowk-made-traffic-easier-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-121179-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आंबेडकर चौक के चौड़ीकरण से सुगम हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आंबेडकर चौक के चौड़ीकरण से सुगम हुआ यातायात
Tue, 02 Apr 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा डॉ. आंबेडकर चौक का चौड़ीकरण किया गया है। मंगलनगर से जिला अस्पताल तक चार लेन की सड़क तैयार की गई है। जिसके बाद चौक पर यातायात सुगम हुआ है और वाहन आसानी से निकल पा रहे हैं।
देहरादून से आने वाले वाहन आंबेडकर चौक से होकर गुजरते हैं। दिन भर में 15 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही इस चौक से होती है। लंबे समय से सड़क सिंगल थी, जिसको चार लेन की बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने करीब छह महीने पहले काम शुरू किया था। चौक से ढमोला पुल तक दोनों ओर नाला निर्माण करने के साथ ही सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। इसी प्रकार चौक से जिला अस्पताल की साइड तक करीब 300 मीटर की सड़क का चौड़ीकरण कर चार लेन की बनाया गया है। इसकी वजह से अब यातायात सुगम हुआ है।
ट्रांसफार्म और खंभे बन रहे अड़चन
आंबेडकर चौक से जिन चौपहिया वाहनों को जिला अस्पताल की ओर आना है तो उनको जिला अस्पताल के पीछे से निकाला जाता है। इसकी वजह से तिराहे पर जाम की स्थिति रहती है। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क का चौड़ीकरण तो कर दिया है, लेकिन विद्युत खंभे और ट्रांसफर्मर सड़क के बीचोंबीच आ गया है। जिसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
आंबेडकर चौक से लिंक रोड और जिला अस्पताल मार्ग की सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। एक ट्रांसफार्मर सड़क के बीच में आ रहा है।इसके संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों से बात की जा रही है। प्रयास यही है कि ट्रांसफार्मर साइड में हो जाए, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग